5s क्या है? (5s in hindi)
![]() |
5S In Japanese/English/Hindi
| 5S | Japanese | English | Hindi |
| 1S | Seiri | Sort | छंटाई |
| 2S | Seiton | Set in order | सुसज्जित करना |
| 3S | Seiso | Shine | स्वच्छता |
| 4S | Seiketsu | Standardize | मानकीकरण |
| 5S | Sitsuke | Sustain | स्वअनुशासन |
What 5s can do?
- असमानता को identify कर सकता है.
- waste को identify करके उसे काम कर सकता है.
- productivity को बढ़ा सकता है.
- सेफ्टी को इम्प्रूव कर सकता है.
Details of 5s approach
S1: Sort ( छंटाई )
- Sorting में unnecessary items पर रेड टैग लगाकर उसको चिन्हित करते हैं कि आइटम का अभी उपयोग नहीं है.
- unnecessary items को store area में रखते हैं.
- Abnormal चीजों को ढूंढकर उनको व्यवस्थित जगह पर रखा जाता है.
Advantages of sorting
- sorting के कई फायदे हैं जैसे कि sorting करने से आपको उस जगह पर रखी हुई चीजें बहुत ही आसानी से मिल जाती हैं और आपको उन्हें ढूँढने में परेशानी नही होती है.
- जगह साफ़ सुथरी और सुन्दर दिखती है.
- साफ सुथरी जगह होने के कारण लोगों का उत्साह बना रहता है.
Guidlines for Sorting
S2: Set in order ( सुसज्जित करना )
- इस स्टेप में स्टोरेज एरिया में उपयोगी वस्तुओ को रखने के लिए लेबलिंग,नंबरिंग, और जोनिंग आइडेंटिफिकेशन करते हैं.
- इस स्टेप को करने से हम अननेसेसरी मूवमेंट और Transportation time को कम कर सकते हैं.
- इस स्टेप में हम "Can see, Can take out, and Can return" Philosophy उपयोग करते हैं.
सुसज्जित करने के फायदे
- सुसज्जित करने से जगह बहुत ही सुन्दर दिखने लगती है और लोगों में काम करने के प्रति उत्साह बढ़ता है.
- कार्यस्थल सुन्दर दिखता है.
Guidlines for Set in order
S3: Shine ( स्वच्छता )
- जमीन, खिड़की,और,दीवार को साफ़ करना।
- ऑफिस के सभी items को साफ़ करना जैसे की टेबल, मेज आदि.
- maintenance Schedule बनाना और उसको फॉलो करना.
- इक्विपमेंट और टूल्स की प्रतिदिन देखभाल करना और साफ़ रखें।
स्वच्छ रखने के फायदे
- मशीने जल्दी ख़राब नहीं होती हैं.
- कार्यस्थल में गंदगी नही होती और कार्यस्थल साफ़ रहता है.
Guidlines for Shine
S4: Standardize ( मानकीकरण )
- Standarzation का उपयोग करके हम S1 से S3 की एक्टिविटी को आसानी से कर सकते हैं.
- Standrization के माध्यम से हम वर्क इंस्ट्रक्शन और स्टैण्डर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर बनाते हैं.
- चेक लिस्ट डेवेलोप करते हैं, और रेगुलर उसे SOP का निर्माण करते हैं.
स्टैण्डर्ड बनाने के फायदे
- स्टैण्डर्ड बनाने के बाद 3s को लागू करने में आसानी होती है और उसे प्रतिदिन फॉलो करवाने में भी दिक्कत नहीं होती है.
- कार्यस्थल में रखी हुई वस्तुओ को ढूढने में भी आसानी होती है.
Guidlines for Standarization मानकीकरण के लिए दिशा निर्देश
S5: Sustain ( श्वानुशासन )
- employees को ट्रेनिंग प्रोवाइड करते हैं.
- 5S Activities का Evaluation करना।
- प्रक्रिया का पालन करना और सुधर के लिए खुद को खुला रखना.
- सभी कर्मचारियों को जिम्मेदारी से काम करने के लिए उत्साहित करना.
स्वानुशाशन के फायदे
- स्वानुशासन से लगातार काम सही तरीके से होता रहता है.
- लोग अपने काम को समय-समय पर करते रहते हैं.
स्वानुशाशन के लिए दिशा निर्देश
Becoming popular for seven solid reasons
- कार्यस्थल साफ़ और organized रहता है.
- कार्यस्थल का संचालन आसान हो जाता है.
- परिणाम अंदरूनी और बाहरी सभी लोगों को दिखाई देते हैं.
- लोग स्वाभाविक रूप से अनुशासित रहते हैं.
- लोग अपने स्वच्छ और संगठित होने पर गर्व करते हैं.
- इसके परिणाम दर्शनीय होते हैं और नए विचार आते हैं.
- परिणाम स्वरुप कंपनी की अच्छी छवि बनती है.
Target of 5S in Hindi
- zero defect on quality.
- zero waste leading to higher quality.
- Zero breakdown.
- Zero injuries
- उपयोगी और अनुपयोगी वस्तुओं को अलग करना.
- वर्क फ्लो के अनुसार वस्तुओं को arrange करना.
- कार्यस्थल को साफ़ रखना।
- "Sort- set- shine" process का मानकीकरण करना.
- वर्कर्स का पॉजिटिव attitude रहना और quality को इम्प्रूव रखना।
Example of 5S
5S और 6S
5S के फायदे
5S करते समय आने वाली दिक्कते कौन-कौन सी हैं?
5 S कैसे लागू करते करते हैं?
Conclusion
- 5S activities के implementation में पॉजिटिव attitude बहुत ही जरुरी है.
- 5S Activities cleaning कैंपेन नहीं है.
- 5S activities का मुख्य "muri" (overburden), "mura" (unevenness), "muda" (waste) के रिडक्शन के द्वारा एक अच्छा वर्किंग environment create करना है.
- यह बेसिक आर्गेनाइजेशन मैनेजमेंट सिस्टम है.
FAQ
5S क्या है?
5S का पहला S क्या है?
5 s का दूसरा s क्या है?
5 s का तीसरा s क्या है?
5 s का चौथा s क्या है?
5 s का पांचवा s क्या है?
5 S Red tag या लाल tag क्या है?
5S कब पेश किया गया था?
क्या 5S काइज़ेन से अलग है?
Segregation और sorting में क्या अंतर है?
5S Implementation Checklist in Hindi (5S लागू करने की चेकलिस्ट)
5S System को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए प्रत्येक चरण का नियमित रूप से पालन करना आवश्यक है। नीचे दी गई 5S Implementation Checklist आपको कार्यस्थल पर 5S की निरंतरता बनाए रखने में मदद करेगी:
- 1. सेइरी (Seiri - छाँटें): कार्यस्थल से अनावश्यक वस्तुओं को हटाएं। केवल उन्हीं चीजों को रखें जिनका उपयोग नियमित रूप से होता है।
- 2. सेइतोन (Seiton - क्रमबद्ध करें): सभी उपकरण, फाइलें और सामग्रियों को उनके निर्धारित स्थान पर रखें ताकि उन्हें जल्दी और आसानी से खोजा जा सके।
- 3. सेइसो (Seiso - सफाई करें): नियमित सफाई का नियम बनाएं। मशीनों, टूल्स और कार्यस्थल को हर शिफ्ट के बाद साफ रखें।
- 4. सेइकेत्सु (Seiketsu - मानकीकरण करें): सफाई और क्रमबद्धता को बनाए रखने के लिए मानक नियम, लेबल और विजुअल कंट्रोल्स लागू करें।
- 5. शित्सुके (Shitsuke - अनुशासन बनाए रखें): 5S को रोजमर्रा की आदत बनाएं। नियमित ऑडिट करें और टीम को सुधार के लिए प्रेरित करें।
🔍 अतिरिक्त सुझाव (Additional Tips)
- हर सेक्शन में 5S लीडर नियुक्त करें।
- महीने में एक बार 5S ऑडिट करें और रिपोर्ट तैयार करें।
- 5S बोर्ड पर “पहले और बाद” की तस्वीरें प्रदर्शित करें।
- टीम के लिए 5S प्रशिक्षण और प्रोत्साहन कार्यक्रम चलाएं।
यदि आप इस चेकलिस्ट को निरंतर अपनाते हैं तो आपका कार्यस्थल न केवल स्वच्छ और सुरक्षित बनेगा बल्कि उत्पादकता में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
निष्कर्ष और आगे की दिशा — 5S क्या है और इसे कैसे अपनाएँ
5S क्या है — यह केवल एक प्रबंधन प्रणाली नहीं बल्कि एक जीवनशैली है, जो हमें सिखाती है कि अनुशासन, सफाई और सुव्यवस्था से किसी भी कार्य में उत्कृष्टता प्राप्त की जा सकती है। 5S प्रणाली के पाँच चरण – Seiri (छंटाई), Seiton (सुव्यवस्था), Seiso (सफाई), Seiketsu (मानकीकरण) और Shitsuke (अनुशासन) – संगठन के काम को सरल, सुरक्षित और प्रभावी बनाते हैं।
5S प्रणाली क्यों ज़रूरी है?
आज की प्रतिस्पर्धी दुनिया में हर संस्था अपने संसाधनों का अधिकतम उपयोग चाहती है। 5S अपनाने से कार्यस्थल पर व्यवस्था आती है, समय की बचत होती है और कर्मचारियों में जिम्मेदारी की भावना बढ़ती है। उदाहरण के लिए, किसी फैक्ट्री में औज़ारों की तय जगह होने से काम तेज़ होता है, गलती कम होती है और दुर्घटनाओं की संभावना घटती है।
5S के लाभ (Benefits of 5S)
- ✅ समय की बचत: चीज़ें खोजने में समय व्यर्थ नहीं होता।
- ✅ उत्पादन में वृद्धि: सुव्यवस्थित प्रक्रिया से आउटपुट बढ़ता है।
- ✅ गुणवत्ता में सुधार: गलतियों में कमी आती है।
- ✅ सुरक्षा में वृद्धि: साफ और संगठित माहौल दुर्घटनाओं को रोकता है।
- ✅ टीमवर्क और जिम्मेदारी: हर व्यक्ति अपने क्षेत्र के प्रति अधिक जागरूक होता है।
5S प्रणाली को अपनाने के कदम
- Seiri (छँटाई): अनावश्यक चीज़ें हटाएँ और आवश्यक को ही रखें।
- Seiton (व्यवस्था): हर वस्तु की एक तय जगह बनाएं।
- Seiso (सफाई): रोज़ सफाई के साथ निरीक्षण भी करें।
- Seiketsu (मानकीकरण): रंग कोड, चेकलिस्ट और नियम तय करें।
- Shitsuke (अनुशासन): इन आदतों को नियमित जीवन का हिस्सा बनाएं।
5S प्रणाली का वास्तविक जीवन में उपयोग
5S केवल उद्योगों तक सीमित नहीं है। इसे आप अपने ऑफिस, स्कूल, अस्पताल, दुकान या घर में भी लागू कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर, घर की रसोई में आवश्यक बर्तन एक जगह रखना, सफाई की दिनचर्या तय करना, और बच्चों को चीज़ें अपनी जगह पर रखने की आदत डालना — यह भी 5S की भावना है।
5S क्या है – सारांश
5S प्रणाली एक ऐसी जापानी पद्धति है जो हमें सिखाती है कि “अच्छा माहौल, अच्छा परिणाम देता है।” जब कार्यस्थल स्वच्छ, सुव्यवस्थित और अनुशासित होता है, तो न केवल उत्पादकता बढ़ती है, बल्कि कर्मचारियों का आत्मविश्वास भी।
अंतिम विचार
5S प्रणाली के फायदे तभी स्थायी बनते हैं जब हर व्यक्ति इसे अपनी कार्यशैली में शामिल करे। प्रबंधन की भूमिका यहाँ महत्वपूर्ण होती है – नियमित प्रशिक्षण, समय-समय पर समीक्षा, और सफल उदाहरणों की सराहना से यह संस्कृति स्थायी हो जाती है।
यदि आप अपने संगठन या कार्यस्थल में 5S लागू करना चाहते हैं, तो आज ही शुरुआत करें। याद रखिए — छोटा बदलाव, बड़ी सफलता का आधार बन सकता है।




2 टिप्पणियाँ
Pairarigam
जवाब देंहटाएंNice bro....
जवाब देंहटाएं